इस सप्ताह किसे होगा नफा और किसे नुकसान? जानिए राशिफल

इस सप्ताह किसे होगा नफा और किसे नुकसान? जानिए राशिफल

rashifal

सोमवार 29 अक्टूबर, 2018 से रविवार 4 नवम्बर, 2018 तक

मेष
सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में माहौल कुछ गरम हो सकता है। धंधे-व्यापार में अटके हुए कार्य पूरे होंगे। लेकिन, उससे अपेक्षित आय नहीं मिल सकेंगी। आस-पड़ोस के लोगों के साथ भावनात्मक संबंध रहेंगे। इस दौरान की गई मुसाफिरी लाभदायी रहेगी। धंधे में प्रगति होगी। कारोबारी कार्यों से बाहर जाना हो सकता है। सप्ताहान्त में स्वास्थ्य नरम हो सकता है। मेहनत के अनुसार फल कम ही मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान दें अन्यथा पिछड़ सकते हैं।

वृष
इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। छोटी-मोटी बातों को लेकर पारिवारिक विवाद टालें। आर्थिक व्यय पर नजर रखें। किसी परिजन की तबीयत खराब होने की आशंका है। विदेश गमन हेतु अनुकूल समय है। पिता से आर्थिक मदद मिलेगी। आंखों के रोग की आशंका है। शादी समारोह में भाग लेंगे। पिता-पुत्र के स्नेहयुक्त संबंध रहेंगे। सप्ताहान्त में किसी पर भी बहुत अधिक विश्वास न करें। घातक साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी।

मिथुन
इस सप्ताह जीवनसाथी या परिवार के साथ संबंध बिगड़ने का डर है। आपकी इज्जत पर बुरा असर पड़ सकता है। विदेशगमन के लिए अच्छा योग है। आंख के रोग हो सकते हैं। मध्य सप्ताह का समय उत्तम बना रहेगा। आपके द्वारा किए गए निवेश का फल अच्छा मिलेगा। कार्यों में कोई नया परिवर्तन लाना आपके लिए लाभदायी है। दुर्घटना को देखते हुए वाहन ध्यान से चलाएं। अविवाहितों को शादी के लिए रिश्ता आएगा। सप्ताहान्त में आप अपने काम में सुधार लाएं, अन्यथा नुकसान संभावित है।

कर्क
आपका यह सप्ताह बेहद ही उतार च़ढाव वाला गुजरेगा। स्टॉक मार्केट से आर्थिक लाभ की संभावना है। मध्य सप्ताह में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। संघर्ष और विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के कार्य में स्थिति आप के विपरीत होगी। आपका अपना आदमी ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। व्यावसायिक रूप से कोई विशेष सफलता नहीं मिलेगी। व्यय में वृद्धि होगी। जल्दी में किया गया कोई भी फैसला भविष्य में घातक साबित हो सकता है किन्तु इन सब के बावजूद पति और पत्नी में आत्मीयता बढ़ेगी।

सिंह
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास ब़ढेगा। अटके हुए सरकारी काम में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार करने हेतु नई योजनाएं बनाएंगे। घर मे किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। मध्य सप्ताह व्यापार में अवरोध आ सकता है। प़डोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। खर्च ब़ढ जाएगा। दांपत्य जीवन में आप एक दूसरे की भूलों को दूर करने का प्रयत्न करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या
सप्ताह के प्रारंभ में आप किसी धार्मिक अथवा मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे अथवा घर में ही ऐसा कोई कार्यक्रम बनने की संभावना है। विदेश से संबंधित कार्यों में अब प्रगति होगी। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी कुल मिलाकर अनुकूल समय रहेगा। सप्ताह के मध्य में नौकरी-व्य्वसाय के स्थान पर भी परिस्थिति अनुकूल होती जाएगी। आमदनी के नये स्रोत खड़े होने की संभावना है।

तुला
इस सप्ताह आप अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा जवाबदारियों को वहन करेंगे जिससे मानसिक तनाव की परिस्थिति बनेगी किन्तु फिर भी जोश व उत्साह का अनुभव करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। शत्रु और विरोधियों का नाश होगा। मध्य सप्ताह के दौरान किसी बड़े अधिकारी की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों के यश और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप घर की सजावट और सफाई के कार्य में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपने लक्ष्य की ओर होगा। स्वास्थ्य का पल़डा सामान्य रहेगा।

वृश्चिक
इस सप्ताह जीवन में आने वाले प्रत्येक मुद्दे का आप शांति से और चतुराईपूर्वक समाधान कर सकेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे किन्तु स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आलस्य का अनुभव होगा। कुछ करने की इच्छा नहीं होगी। मध्य सप्ताह में धनहानि का योग है। इस समय लक्ष्य से आपका ध्यान हटेगा। सेल्स, मार्केटिंग, दलाली, बीमा एजेंसी जैसे कार्यों से जु़डे जातकों को लाभ मिलेगा। इस समय किया हुआ जरूरत से अधिक खर्च आपको चिंता में डाल सकता है। सप्ताहान्त में प्रॉपर्टी संबंधी लेन-देन हो सकता है।

धनु
सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य की थोड़ी संभाल रखनी प़डेगी। काम का बोझ और आराम का अभाव आपको महत्वपूर्ण कार्य के दौरान परेशान कर सकता है। विदेश गमन अथवा लंबी दूरी की यात्रा के लिए उत्तम योग है। उत्तम दांपत्य सुख का एहसास करेंगे। आंखों के रोग से बचकर रहें। मध्य सप्ताह का समय अनुकूल है। साझेदारी के उद्यम में शुभ समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में अविवाहितों के लिए विवाह का अच्छा समय है। यह सप्ताह खासकर सरकारी कामकाज के लिए अनुकूल है।

मकर
इस सप्ताह आप आनंददायक ढंग से समय बिताएंगे। शेयर बाजार से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी किन्तु मध्य सप्ताह के दौरान अशुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। क्लेश और वाद-विवाद से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी में स्थिति आपके लिए विपरीत हो सकती है। सप्ताहान्त में समय पुनः उत्तम बन जायेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग की इच्छा के अनुरूप सप्ताहान्त में कार्य योजना पूर्ण होगी। विद्यार्थियों तथा नौकरीपेशा जातकों के लिए समय उत्तम बना रहेगा अतः पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।

कुंभ
सप्ताह की शुरुआत में परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मिठास से आप मनचाहा काम निकाल सकेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रवास की संभावना है। बेकार के खर्च न हों सजग रहें। सप्ताह के मध्य और अंत में मिश्रित फल प्राप्त होंगे। नये कार्यों का प्रारंभ करने के लिए शुभ समय है। प्रिय व्यक्ति से मिलन होगा। जीवनसाथी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा किन्तु स्वास्थ्य की संभाल करें। वाणी पर संयम रखें। पानी और जलाशय से दूर रहने की जरूरत है।

मीन
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास और दृढ़ होगा और भविष्य की योजना के लिए मनोबल बना रहेगा किन्तु मध्य सप्ताह आते आते प्रत्येक कार्य में मुश्किल आ सकती है। इस दौरान मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। घर में कलह भरा वातावरण रहेगा। आप हताश हो सकते हैं। सप्ताहान्त में घर की व्यवस्था पुनः सुधरेगी। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में ध्यान देना बेहद महत्वपूर्ण है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यदक्षता और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य का भी इस सप्ताह भरपूर ख्याल रखें।

— ज्योतिर्विद पं. श्रीधर खांडल —

संपर्क : +91 88847 69193
+ 91 88849 19349
www.nakshatraveda.com

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे
शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा ओडिशा में है और सबसे ज्यादा गरीबी भी यहीं है...
बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह
हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी
पाकिस्तानी कारोबारी बोले- मुल्क में व्यापार करना हुआ 'लगभग असंभव', भारत से वार्ता करें शहबाज़