सैफ अली खान की फिल्म ‘लाल कप्तान’ 11 अक्टूबर को होगी रिलीज

सैफ अली खान की फिल्म ‘लाल कप्तान’ 11 अक्टूबर को होगी रिलीज

सैफ अली खान की फिल्म ‘लाल कप्तान’

मुंबई/भाषा। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘लाल कप्तान’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘एनएच 10’ से प्रसिद्धि पाने वाले नवदीप सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म पहले छह सितंबर को रिलीज होनी थी।

Dakshin Bharat at Google News
सैफ ने इस फिल्म में एक नागा साधु का किरदार निभाया है। सैफ शुक्रवार को 49 वर्ष के हो गए। ‘इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड’ के प्रबंध निदेशक सुनील लल्ला ने एक बयान में कहा, अभिनेता के रूप में सैफ फिल्म में प्रतिशोध और छल के विषयों को रेखांकित करते हैं। दर्शकों के लिए उनके जन्मदिन के अवसर पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करना बिल्कुल उपयुक्त समय है।

फिल्मकार आनंद एल. राय ने अपने बैनर कलर येलो प्रोडक्शंस के माध्यम से इस फिल्म का निर्माण किया है। उन्होंने कहा, एक टीम के तौर पर सैफ के जन्मदिन पर लाल कप्तान की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए हम खुश हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
Photo: @DKShivakumar X account
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की
नेपाल: बाढ़ के 10 दिन बाद सुरंग में फंसे दो मज़दूरों को ज़िंदा बचाया गया
ले. जनरल उल्हास किरपेकर ने सेना के दक्षिण भारत क्षेत्र के जीओसी का पदभार संभाला
झीलों, पार्कों, हरे-भरे इलाकों को बचाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी: तेजस्वी सूर्या