10 अरब की संपत्ति के मालिक महानायक पर 1 अरब है कर्ज

10 अरब की संपत्ति के मालिक महानायक पर 1 अरब है कर्ज

लखनऊ। हिन्दी फिल्मों के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी तथा राज्यसभा सांसद जया बच्चन के पास कुल १० अरब रुपये की संपत्ति है और यह दंपती १ अरब रुपए का कर्जदार भी है। हाल ही में जया बच्चन द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए अपनी संपत्ति के ब्यौरे में इस बात की जानकारी दी गई है। शुक्रवार को जया बच्चन ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जया बच्चन वर्ष २०१२ में भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा का चुनाव जीती थीं। पार्टी ने इस बार भी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की १० सीटों के लिए २३ मार्च को मतदान होगा।नामांकन पत्र के साथ संलग्न शपथ पत्र में जया बच्चन ने आयोग को बताया है कि अमिताभ बच्चन के पाएस १०.०१ अरब रुपए की चल और अचल संपत्ति है। जया खुद १.९८ अरब रुपए की मालकिन हैं। आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन के पास ८.०३ अरब रुपए की जायदाद भी है। इसके साथ ही अमिताभ और जया बच्चन ने दुनिया के कई देशों के बैंकों में भी खाते खुलवा रखे हैं। अमिताभ के लंदन, दुबई और पेरिस में बैंक खाते हैं। अमिताभ के देश विदेश के कुल १५ बैंकों खाता में कुल मिलाकर ४७.४७ करो़ड रुपए फिक्स डिपोजिट और नकदी के रुप में जमा हैं।महानायक के दिल्ली और मुंबई के साथ ही बीएनपी फ्रांस, बैंक ऑफ इंडिया की पेरिस शाखा और बैंक ऑफ इंडिया की लंदन शाखा में भी पैसे जमा हैं। हालांकि जया बच्चन का विदेश में केवल एक ही बैंक खाता है जिसमें उन्होंने ६ करो़ड ५९ लाख रुपए जमा कर रखे हैं। इसके साथ ही जया के देश में तीन अन्य बैंक खाते भी हैं। शपथपत्र में पेश किए गए आंक़डों पर गौर करने से यह पता चलता है कि पिछले छह वर्ष के दौरान जया और अमिताभ की संपत्ति मेंे दो गुणा बढोत्तरी हुई है। पिछली बार वर्ष २०१२ में जया बच्चन ने राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल करने के समय जो ब्यौरा सौंपा था उसमें उन्होंने अपनी और अमिताभ की कुल संपत्ति ५ अरब रुपए बताई थी जो अब बढकर १० अरब हो चुकी है। वर्ष २०१२ में बच्चन परिवार ने १५२ करो़ड रुपए की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी थी हालांकि इस वर्ष भरे गए नामांकन पर्च के अनुसार परिवार के पास ४६० करो़ड रुपए की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी गई है। छह वर्ष पूर्व अमिताभ के पास ३४३ करो़ड रुपए की चल संपत्ति थी जोकि अब बढकर ५४० करो़ड रुपए की हो गई है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download