ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने ब्याज दरों में की 0.10 प्रतिशत तक कटौती

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने ब्याज दरों में की 0.10 प्रतिशत तक कटौती

ओरएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स

नई दिल्ली/भाषा। सार्वजनिक क्षेत्र के ओरएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने विभिन्न अवधि के ऋणों पर ब्याज दर में कटौती की है। कोष की सीमांत लागत पर आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.10 प्रतिशत तक की यह कटौती मंगलवार से लागू होगी।

Dakshin Bharat at Google News
शेयर बाजार को दी गई सूचना में बैंक ने कहा कि वह 11 जून से यह कटौती कर रहा है। इसके बाद बैंक के एक माह और छह माह की अवधि वाले ऋण पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत घटकर क्रमश: 8.35 प्रतिशत और 8.60 प्रतिशत रह गई। पहले यह क्रमश: 8.45 और 8.70 प्रतिशत थी।

इसी तरह एक साल की अवधि वाले ऋण पर ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की कटौती की गई है जो अब 8.75 से घटकर 8.70 प्रतिशत हो गई है। बैंक ने एक दिन और तीन माह के ऋण पर ब्याज दरों को अपरिवर्तित क्रमश: 8.30 और 8.50 प्रतिशत रखा है।

बैंक की ओर से ब्याज दर में यह कमी रिजर्व बैंक के रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद की गई है। रिजर्व बैंक ने पिछले हफ्ते रेपो दर को 6 प्रतिशत से घटाकर 5.75 प्रतिशत कर दिया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान