तमिलनाडु: पार्टी और विधानसभा चुनावों के बारे में रजनीकांत ने की यह बड़ी घोषणा
On
तमिलनाडु: पार्टी और विधानसभा चुनावों के बारे में रजनीकांत ने की यह बड़ी घोषणा
चेन्नई/दक्षिण भारत। सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। उन्होंने अपनी पार्टी और विधानसभा चुनावों में उसकी भूमिका को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वे जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।
इस तरह रजनीकांत ने उनके बारे में कई साल से लगाए जा रही अटकलों के बाद अपना रुख साफ कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और उसमें जीत हासिल करेगी।रजनीकांत ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी ‘जनता के भारी सहयोग से चुनाव जीतेगी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट में बताया, ‘आने वाले विधानसभा चुनाव में, यकीनन आध्यात्मिक राजनीति का उद्भव होगा। एक चमत्कार होगा।’
रजनीकांत ने कहा कि इस बारे में 31 दिसंबर को घोषणा होगी। बता दें कि तमिलनाडु में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में सभी की निगाहें इस पर हैं कि क्या रजनीकांत सिनेमा के बाद अब राजनीति में भी कमाल कर पाएंगे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
06 Dec 2025 15:14:33
Photo: @siddaramaiah X account


