ओमीक्रोन के मद्देनजर हवाईअड्डों पर 11 देशों से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू

ओमीक्रोन के मद्देनजर हवाईअड्डों पर 11 देशों से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू

ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, इजरायल समेत 11 देशों से आने वाले लोगों की हवाई अड्डों पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा शुरू की गई है


नई दिल्ली/भाषा। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के खतरे की आशंका को देखते हुए ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और इजरायल समेत 11 देशों से आने वाले लोगों की हवाई अड्डों पर जांच शुरू की गई है।

Dakshin Bharat at Google News
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मनीष तिवारी, चिंता अनुराधा और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में सदन को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘ओमीक्रोन को लेकर पूरा विश्व सचेत हो चुका है। 31 देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात समझौता (एयर बबल एग्रीमेंट) हैं, 10 देशों के साथ समझौते का प्रस्ताव है ... हमें स्वास्थ्य और परिवाहन सेवा की सुविधा के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा।’

सिंधिया ने बताया कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, इजरायल समेत 11 देशों से आने वाले लोगों की हवाई अड्डों पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा, ‘11 देशों को जोखिम के पैमाने पर रेखांकित किया गया। इसकी जांच कल शुरुआत हो गई। विभिन्न हवाई अड्डों पर कल विदेश से आने वाले साढ़े पांच हजार लोगों की जांच की गई।’

सिंधिया ने कहा, ‘कोविड के माहौल में मार्च, 2020 में विश्व भर में आमागन की सुविधाएं बंद की गई थी। सात मई को वंदे भारत की सुविधा शुरू की गई। अब तक 1.83 करोड़ लोग इस सुविधा के जरिए वापस आए और यहां से अपने घर वापस जा सके।’

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए