मेरठ में सेना का जवान पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

मेरठ में सेना का जवान पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

मेरठ/वार्ताउत्तर प्रदेश के मेरठ मेें सेना का एक जवान पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मेरठ छावनी स्थित सिग्नल रेजिमेंट में सिग्नलमैन पद पर तैनात जवान को पाकिस्तान के लिए जानकारियां जुटाने और साझा करने के आरोप में सेना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जवान से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की गई हैं। उन्होने बताया कि जवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआइओ) को पश्चिमी कमान तथा इसके तहत आने वाले कोर और डिवीजन से जु़डी गोपनीय जानकारी मुहैया करा रहा था। मेरठ छावनी में यह पहली बार है जब एक सैनिक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पक़डा गया है। सेना की तमाम खुफिया एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं।सूत्रों ने बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड निवासी यह सैनिक गत दस वर्षों से भारतीय सेना में कार्यरत है। पिछले करीब दस महीनों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संबंधित लोगों के संपर्क में था। इस दौरान सेना के कई गोपनीय दस्तावेज व्हॉट्सएप से भेजे गए और उसकी पाकिस्तान के कई फोन नम्बरों पर भी बात हुई। आर्मी इंटेलिजेंस को करीब तीन महीने पहले इसकी भनक लगी थी। फोन पर पाकिस्तान से संपर्क में रहने के साथ ही मौका मिलते ही व्हॉट्सएप पर एंड-टू-एंड इंसक्रिप्शन के जरिए गोपनीय दस्तावेज भेजा करता था। सेना ने पक़डे गए सैनिक का नाम उजागर नहीं कर रही है। सिग्नल रेजिमेंट से जु़डे तमाम कार्यालयों में इन दिनों लगातार जांच-प़डताल की जा रही है। जासूसी करते पक़डे गए सैनिक के अलावा भी कुछ अन्य सैनिकों से अलग-अलग स्थान पर पूछताछ चल रही है। इस मामले में सेना की ओर से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की जाएगी। पक़डे गए सिपाही के अलावा अन्य लोगोें से भी पूछताछ की जाएगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात