चंद्रयान-2: राष्ट्रपति बोले- ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’

चंद्रयान-2: राष्ट्रपति बोले- ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

नई दिल्ली/भाषा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को चंद्रयान-2 अभियान के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए एक लोकप्रिय गीत की उत्साहजनक पंक्तियों का प्रयोग करते हुए कहा, हम होंगे कामयाब, मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन।

चंद्रयान-2 के तहत विक्रम मॉड्यूल को चंद्रमा की सहत पर तय योजना के मुताबिक उतारने की इसरो की योजना पूरी नहीं हो सकी। अंतिम क्षणों में लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि भारत अगली बार अपने चंद्र अभियान में सफल होगा।

उन्होंने कहा कि जब वह श्रीहरिकोटा गए थे, तो उन्होंने खुद विशालकाय वाहक ‘बाहुबली’ को देखा था। उन्होंने कहा, हमने 3.84 लाख किलोमीटर की यात्रा सफलता के साथ पूरी की। केवल 2.1 किलोमीटर रह गए थे। इतने बड़े स्तर पर बची दूरी मामूली-सी है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा, मैं कहना चाहूंगा- हम होंगे कामयाब, मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास हम होंगे कामयाब एक दिन। राष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में इसरो के अध्यक्ष के सिवन और उनकी टीम हमारे लिए आदर्श होगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

कांग्रेसी सिर्फ वादा करते हैं, उसे कभी पूरा नहीं करते: शाह कांग्रेसी सिर्फ वादा करते हैं, उसे कभी पूरा नहीं करते: शाह
शाह का आरोप- कांग्रेस ने ‘ग़रीबी हटाओ’ का नारा तो दिया, लेकिन ग़रीबों के लिए कोई काम नहीं किया
कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरीः मोदी
राहुल की प्रेसवार्ता पर भाजपा का पलटवार- आलोचना करने का अधिकार है, बेइज्जती करने का नहीं
कर्नाटकः कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्दरामैया, शिवकुमार को यहां से टिकट
संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद क्या बोले राहुल गांधी?
गरीबों की सेवा को सर्वाेच्च लक्ष्य बनाकर भाजपा सरकार ने सही मायने में उन्हें सशक्त बनायाः मोदी
महंगी पड़ी टिप्पणी