जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
On
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के नगनाद इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। गोलीबारी का सुरक्षा बल ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ अभी जारी है।
उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
01 May 2026 15:40:56
Photo: rahulgandhi FB Page


