जो लोग देश को बांटना चाहते हैं, उनके दिलों में खौफ पैदा करना एनएसजी का काम: शाह

जो लोग देश को बांटना चाहते हैं, उनके दिलों में खौफ पैदा करना एनएसजी का काम: शाह

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि देश आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रभावी और ‘अग्रसक्रिय’ रक्षा नीति विकसित की है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश को बांटना चाहते हैं, उनके दिलों में खौफ पैदा करना एनएसजी का काम है।

Dakshin Bharat at Google News
शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक करने के मामले में भारत अब अमेरिका और इजराइल जैसे देशों के समूह में शामिल हो गया है। उन्होंने राजरहाट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नए भवन का उद्घाटन करते हुए कहा, अब, मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, हमने एक अग्रसक्रिय रक्षा नीति विकसित की है जो विदेश नीति से अलग है।

गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसी नीति पर काम कर रही है जिससे जवानों को अपने परिवारों के साथ रहने के लिए साल में कम से कम 100 दिनों की छुट्टी मिले। आतंकवाद से लड़ने के लिए एनएसजी जवानों की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा, हमने इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

केंद्रीय मंत्री संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शनों के बीच आज सुबह में यहां पहुंचे।शहर के विभिन्न हिस्सों में भी प्रदर्शन किए गए। इनमें शहीद मिनार ग्राउंड का परिसर भी शामिल है जहां शाह एक रैली को संबोधित करेंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में