रेलवे की यात्री सेवाएं भी 3 मई तक निलंबित
On
रेलवे की यात्री सेवाएं भी 3 मई तक निलंबित
नई दिल्ली/भाषा। देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद भारतीय रेलवे ने भी अपनी यात्री सेवाओं को तीन मई तक निलंबित कर दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा के बाद यह निर्णय किया गया।अधिकारी ने कहा, ‘लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मद्देनजर हमने यह निर्णय किया है। जल्द ही इस पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।’ इससे पहले यात्री सेवाएं 14 अप्रैल रात तक निलंबित की गई थीं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
19 Mar 2026 18:17:21
Photo: @Khamenei_fa X account


