एनआईए ने बब्बर खालसा के चार संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने बब्बर खालसा के चार संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए

नई दिल्ली/भाषा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंजाब में आतंकवादी हमले करने की साजिश रचने के आरोप में मोहाली की विशेष एनआईए अदालत में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार संदिग्धों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी कुलविंदरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया, मोगा निवासी रविंदरपाल सिंह उर्फ रवि, फतेहगढ़ साहिब निवासी जगदेव सिंह उर्फ सोनू और दिल्ली स्थित निहाल विहार निवासी हरचरण सिंह के रूप में की गई है।

एनआईए ने जांच के दौरान पाया कि कुलविंदरजीत मुख्य साजिशकर्ता था जिसने आतंकवादी हमले की योजना बनाई और वे सार्वजनिक स्थानों पर सिलसिलेवार धमाके करना चाहते थे।

एनआईए के मुताबिक आरोपी ने कथित रूप से धन एकत्र किया और पंजाब में आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए गोलाबारूद खरीदे। उनके पास से जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से रेकी के भी सबूत मिले हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय