अमेरिका में भारतीय छात्र को गोली मारी

अमेरिका में भारतीय छात्र को गोली मारी

हैदराबाद।अमेरिका के शिकागो में भारतीय छात्र के साथ गोलीबारी का मामला सामने आया है। हैदराबाद का रहने वाला मोहम्मद अकबर शिकागो में प़ढाई कर रहा था। अकबर के पिता ने बताया कि वह वहां एक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि अकबर को उस समय गोली मारी गई जब वह पार्किंग में अपनी कार के पास टहल रहा था। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ३० साल का अकबर वहां मास्टर्स इन कंप्यूटर सिस्टम नेटवर्किंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन की प़ढाई कर रहा था। अकबर मूल रूप से हैदराबाद के उप्पल का रहने वाला है। अकबर के परिवारवालों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अमेरिका जाने के लिए इमरजेंसी वीजा दिलाने में मदद की अपील की है। साल की शुरुआत में कंसास के एक बार में श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी महीने में अमेरिका के कंसास में हैदराबाद के एक इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है