गुजरात में मोदी-विरोध छोड़ कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं : शाह

गुजरात में मोदी-विरोध छोड़ कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं : शाह

भावनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध के अलावा और कोई मुद्दा ही नहीं है। शाह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा निवर्तमान विधायक जीतू वाघाणी के भावनगर-पश्चिम सीट पर नामांकन से पहले यहां गुलिस्तां मैदान में आयोजित सभा में कहा कि गुजरात चुनाव दो दलों के बीच अथवा मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव नहीं है बल्कि यह कांग्रेस के वंशवाद तथा जातिवाद और मोदी के विकासवाद के बीच किसी एक को पसंद करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि उसके पास मुद्दा क्या है। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर अन्य नेताओं तक का भाषण सुना है और इसमें नरेन्द्र मोदी के विरोध को छो़ड कर अन्य कोई मुद्दा हीं नहीं है। जबकि भाजपा सर्वांगीण विकास के मुद्दें पर ही चुनाव ल़ड रही है। यह चुनाव देश की राजनीति का दिशा तय करने वाला होना चाहिए। जनता मोदी के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भाजपा को १५० से अधिक सीटें देकर जिताएगी। कांग्रेस ने पहले भी राज्य को जातिवाद में झोंका था और अब भी उसने जातिवाद को आउटसोर्स किया है। जनता को तय करना है कि इसे जातिवाद की दिशा में जाना है या मोदी के बनाए विकासवाद के रास्ते पर। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात को मात्र पर्यटन स्थल समझ कर हर तीसरे दिन आने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें गुजरात की जनता को इस बात का हिसाब भी जरूर देना चाहिए कि कांग्रेस सरकार के दौरान गुजरात के साथ क्या सलूक हुआ। कांग्रेस ने सरदार पटेल के साथ भी अन्याय किया। पार्टी के नेता पी चिदंबरम कश्मीर की आजादी और वह और शशि थरूर रोहिंग्या घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं। क्या गांधी चिदंबरम के बयान से सहमत हैं।शाह ने कांग्रेस सरकार तथा भाजपा के शासन में गुजरात के विकास के तुलनात्मक आंक़डें भी पेश किए। उन्होंने मोदी सरकार के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र भी अपने भाषण में किया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'