कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में लोगों को ‘गुमराह’ कर रही कांग्रेस: नड्डा

कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में लोगों को ‘गुमराह’ कर रही कांग्रेस: नड्डा

कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में लोगों को ‘गुमराह’ कर रही कांग्रेस: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। फोटो स्रोत: भाजपा ट्विटर अकाउंट।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में कांग्रेस लोगों को ‘गुमराह’ कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भय का ‘झूठा माहौल’ पैदा कर रही है।

Dakshin Bharat at Google News
नड्डा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इस संकट की स्थिति में राहुल गांधी समेत उनकी पार्टी के नेताओं के व्यवहार को छल-कपट और ओछेपन के लिए याद किया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना संबंधी प्रबंधन को लेकर आलोचना की गई थी। इसके जवाब में भाजपा की ओर से नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उनकी पार्टी के रवैए पर सवाल उठाए हैं।

नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा​ कि उनके नेतृत्व में देश विज्ञान में अटूट विश्वास, नवोन्मेष को समर्थन, सहकारी संघवाद के साथ वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस के रुख पर कहा कि वे संकट के इस काल में कांग्रेस के रवैए से दुखी हैं, लेकिन आश्चर्यचकित नहीं हैं।

नड्डा ने कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों और इस पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे कोरोना टीके के संबंध में असमंजस की स्थिति पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात तब पैदा किए जा रहे हैं जब देश सदियों में एक बार आने वाली महामारी से पैदा हुए संकट का सामना कर रहा है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर