महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों के कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाई गई

महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों के कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाई गई

सांकेतिक चित्र

मुंबई/भाषा। महाराष्ट्र की राजनीति में हो रहे नाटकीय घटनाक्रम को देखते हुए राजनीतिक दलों और नेताओं के कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कदम शहर में अप्रिय घटनाओं की संभावनाओं को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राकांपा प्रमुख शरद पवार के निवास सिल्वर ओक के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के लिए बैरिकेड लगा दिए हैं।

मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, राज्य में हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शहर में सुरक्षा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए सभी उचित उपाय किए जा रहे हैं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक स्थिति को देखते हुए नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था का विश्लेषण किया जा रहा और परिस्थिति के अनुसार सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।

दादर में शिवसेना भवन, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास स्थान ‘मातोश्री’, नरीमन प्वाइंट स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय, यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News