ओडिशा: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 3 उम्मीदवारों की सूची
ओडिशा: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 3 उम्मीदवारों की सूची
नई दिल्ली/भाषा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को ओडिशा से अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। इसके साथ ही भाजपा अब तक 374 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की चुकी है। पार्टी ने मयूरभंज से बिस्वेसर तुडू, भद्रक से अभिमन्यु सेठी और जाजपुर से अमीय मलिक को टिकट दिया है।
भाजपा ने ओडिशा में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए। पाटी ने आनंदपुर से आलोक सेठी, रायरंगपुर से नाबा चरण माझी, मोरादा से डॉ. कृष्णा महापात्रा, नीलगिरि से सुकांता नायक, अथामलिक से भागीरथी प्रधान, बांकी से सुभ्रांशु शेखर पाढ़ी, अथागढ़ से ब्रजेंद्र राय, पतकुरा से बिजय महापात्रा, महाकालपाड़ा से बिजय प्रधान, पुरी से जयंत सारंगी, भुवनेश्वर उत्तर से अपराजिता मोहंती को उम्मीदवार बनाया है।
ओडिशा में चार चरणों में मतदान होगा जो 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है। भाजपा ने अब तक ज्यादातर उन लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं जहां पहले चार चरणों में मतदान होने वाला है। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होगा और यह 19 मई तक चलेगा। मतगणना 23 मई को होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे।
Comment List