सोनिया के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह, अखिलेश के खिलाफ निरहुआ भाजपा उम्मीदवार

सोनिया के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह, अखिलेश के खिलाफ निरहुआ भाजपा उम्मीदवार

भाजपा ने सोनिया के खिलाफ दिनेश प्रताप को टिकट दिया है।

नई दिल्ली/वार्ता। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पारंपरिक रायबरेली लोकसभा सीट पर विधानपरिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध जाने माने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को उम्मीदवार बनाया है।

Dakshin Bharat at Google News
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्ढा ने 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए बुधवार को छह और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जिनमें उत्तर प्रदेश के पांच और महाराष्ट्र की एक सीट है।

भाजपा ने मुंबई उत्तर पूर्व से अपने चर्चित सांसद किरीट सोमैया का टिकट काट कर श्री मनोज कोटक को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित रायबरेली सीट जहां से संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर मैदान में हैं वहां कांग्रेस छोड़ कर आये दिनेश प्रताप सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगे।

आजमग़ढ सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ निरहुआ को पार्टी ने टिकट दिया है। फिरोजबाद से डॉ. चंद्र सेन जादौन, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य और मछलीशहर (सुरक्षित) से श्री वीपी सरोज को भाजपा उम्मीदवार घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश में करीब दस सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है जिनमें गोरखपुर, फूलपुर, झांसी, बांदा, भदोही की सीटें भी शामिल हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने 9 यात्रियों का अपहरण कर उनकी हत्या की बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने 9 यात्रियों का अपहरण कर उनकी हत्या की
क्वेटा/दक्षिण भारत। पाकिस्तान में बलोचिस्तान के झोब जिले में दो यात्री डिब्बों से हथियारबंद लोगों द्वारा अपहरण कर कम से...
तेरापंथ समर्पण, सेवा, समन्वय का साकार रूप: मुनि मोहजीतकुमार
गुरु के बिना जीवन शुरू ही नहीं हो सकता: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
सद्गुरु का संयोग जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य: आचार्यश्री विमलसागरसूरीश्वर
प्राकृतिक खेती और स्वस्थ भारत
केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!