राज बब्बर का विवादित बयान, मोदी की माता की उम्र से कर दी रुपए में गिरावट की तुलना

राज बब्बर का विवादित बयान, मोदी की माता की उम्र से कर दी रुपए में गिरावट की तुलना

राज बब्बर

इंदौर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता की उम्र से रुपए ​के गिरने की तुलना की है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने आए राज बब्बर के इस बयान के बाद भाजपा ने आलोचना की है। साथ ही कई लोगों ने इस पर ऐतराज जताया है कि सियासी आरोप-प्रत्यारोप के दौरान ऐसी टिप्पणी ​उचित नहीं है।

Dakshin Bharat at Google News
वहीं भाजपा ने मांग की है कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। दरअसल गुरुवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने कहा था कि (प्रधानमंत्री बनने से पहले) मोदी कहते थे कि डॉलर के सामने रुपया इतना गिर गया है कि इसका मूल्य उस वक्त के प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) की उम्र के करीब जा रहा है।

राज बब्बर यहीं नहीं रुके। उन्होंने मोदी की माता का नाम भी इसमें जोड़ दिया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री महोदय, आपने तो तब इज्जत से उनका नाम नहीं लिया था, लेकिन हमारी परंपरा यह नहीं कहती। हम तो यह कहना चाहेंगे कि आज रुपया गिरकर आपकी पूजनीय माताजी की उम्र के करीब पहुंचना शुरू हो गया है। राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मनहूस कहा।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बब्बर के बयान पर ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गरिमा भूल गई है और इस तरह के बेकार बयान दे रही है। .. मोदीजी की मां की तुलना करना उनकी (राज बब्बर) की मानसिकता दर्शाता है। उन्हें अपने इस बयान पर तुरंत माफी मांगनी चाहिए। रूपाणी ने बब्बर के इस बयान की निंदा की है।

पिछले दिनों छत्तीसगढ़ आए राज बब्बर ने विवादित टिप्पणी की थी। 4 नवंबर को रायपुर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने नक्सलियों पर कहा था कि वे लोग (नक्सली) क्रांति के लिए निकले हैं और उन्हें रोक नहीं सकते हैं। राज बब्बर का वह बयान ऐसे समय में आया था जब नक्सली एक घातक हमले में सुरक्षाबलों के दो जवानों को शहीद कर चुके थे। उस दौरान एक मीडियाकर्मी को भी गोली लगी और उसने दम तोड़ दिया था।

राज बब्बर के उस बयान की काफी आलोचना हुई थी। अब उन्होंने मोदी की माता पर विवादित टिप्पणी कर दी है। गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने मोदी, उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा की जाति पर विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद राहुल गांधी ने उसे उचित नहीं माना। विवाद बढ़ता देख सीपी जोशी ने भी खेद प्रकट दिया। अब देखना होगा कि राहुल गांधी राज बब्बर के मामले पर क्या रुख अपनाते हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया
565 वेटरन्स और वीर नारियों ने भाग लिया
मैंने नहीं कहा कि संविधान में बदलाव किया जाना चाहिए: डीके शिवकुमार
नकदी बरामदगी मामला: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से न्यायिक कार्य वापस ले लिया गया
विवाह से पति को अपनी पत्नी पर स्वामित्व नहीं मिल जाता: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
कर्नाटक के कई नेता हनीट्रैप के निशाने पर! इन दावों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?
सुशासन वह होता है, जिसमें सबके प्रति न्याय की गारंटी हो: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
समाज की मजबूती में सुरक्षित भविष्य