पांच राज्यों को मिले नए राज्यपाल

पांच राज्यों को मिले नए राज्यपाल

नई दिल्ली। बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और मेघालय में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रोफेसर जगदीश मुखी असम, सत्यपाल मलिक बिहार, बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु, गंगा प्रसाद मेघालय और ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इनके साथ ही एडमिरल (सेवानिवृत्त) देवेन्द्र कुमार जोशी को जगदीश मुखी के स्थान पर केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल बनाया गया है। जगदीश मुखी असम के राज्यपाल के रूप में पद संभालेंगे।एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी भारत के २१वें नौसेनाध्यक्ष रह चुके हैं। वह ३१ अगस्त २०१२ से २६ फरवरी २०१४ तक इस पद पर रहे। इसी के साथ वह भारतीय नौसेना के १९वें भारतीय कमांडर भी रह चुके हैं। डीके जोशी पनडुब्बी विरोधी जंग के विशेषज्ञ रहे हैं। उन्होंने करीब ३८ वर्षों तक भारतीय नौसेना के अलग-अलग पद पर अपनी सेवाएं दी। उन्हें नौसेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक कर पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया था: शाह मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक कर पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया था: शाह
Photo: amitshahofficial FB Page
कर्नाटक में कांग्रेस 'कॉन्ट्रैक्ट जिहाद' कर रही है: भाजपा
कर्नाटक विधानसभा में हंगामा, विधायकों के लिए वेतन प्रस्ताव पारित
अमेरिका: तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की नई अर्जी पर होगी सुनवाई
'भारत को भारत ही बोलें' का अंग्रेज़ी वर्जन रिलीज हुआ
आध्यात्मिक साधना के लिए आवश्यक सोपान है श्रद्धा और समर्पण: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
जैन यूनिवर्सिटी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल: समाज को आकार देने वाली कहानियों का हुआ शानदार प्रदर्शन