'आर्ट ऑफ गिविंग' के लिए इस साल की थीम घोषित की गई

17 मई 'आर्ट ऑफ़ गिविंग' का स्थापना दिवस है

'आर्ट ऑफ गिविंग' के लिए इस साल की थीम घोषित की गई

इसे लाखों लोग खुशी, एकजुटता, मानवता की भावना के साथ मनाते हैं

भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। केआईआईटी और केआईएसएस विश्वविद्यालय की ओर से 'आर्ट ऑफ़ गिविंग 2026' की थीम घोषित की गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, 17 मई 'आर्ट ऑफ़ गिविंग' का स्थापना दिवस है, जिसे दुनियाभर में इसके लाखों समर्थक खुशी, एकजुटता और मानवता की भावना के साथ मनाते हैं।

Dakshin Bharat at Google News
इस साल की थीम 'शेयर टू शाइन' है। संस्थान ने कहा कि हर साल की तरह, हम सरल और सार्थक विचार के साथ आए हैं। यह एक बहुत ही सीधा-सादा विचार है। जब आप अपनी चीज़ें, अपना भोजन, अपना समय, अपना ज्ञान, अपना प्रेम, अपना प्रयास आदि दूसरों के साथ बांटते हैं, तो कम नहीं हो जाते। बल्कि भीतर से चमकने लगते हैं।

संस्थान ने कहा कि एक मोमबत्ती दूसरी मोमबत्ती को जलाने से कुछ भी नहीं गंवाती। वह तो बस दुनिया को और ज्यादा रोशन कर देती है।

संस्थापक प्रो. अच्युत सामंत ने आर्ट ऑफ़ गिविंग परिवार के सभी सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि इस विषय को अपने रोज़मर्रा के जीवन में लाएं। इसके लिए आपके पास बहुत कुछ होना ज़रूरी नहीं है। किसी के साथ भोजन साझा करें, जिन्हें देखभाल की ज़रूरत है उन्हें अपना समय दें, किसी को कुछ सीखने में मदद करें, या बस अपनत्व भरे कुछ शब्द ही कह दें।

उन्होंने कहा कि नेक भावनाओं के साथ किया गया एक छोटा-सा प्रयास भी किसी के जीवन में सच्ची रोशनी ला सकता है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download