वायु रक्षा प्रणाली ने दुश्मन के एफ-15 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया: ईरान

अमेरिकी व इज़राइली ठिकानों पर ईरान के हमले जारी

वायु रक्षा प्रणाली ने दुश्मन के एफ-15 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया: ईरान

Photo: @Khamenei_fa X account

तेहरान/दक्षिण भारत। ईरानी मीडिया में दावा किया गया है कि उसके देश की वायु रक्षा प्रणाली ने दक्षिणी ईरान में दुश्मन के एक एफ-15 लड़ाकू विमान को रोका और उस पर मिसाइल से हमला किया। 

Dakshin Bharat at Google News
ईरानी वायु रक्षा संयुक्त मुख्यालय ने रविवार को बताया कि उसने दक्षिणी ईरान में दुश्मन के एक लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है।
 
इसमें कहा गया कि दुश्मन के एक घुसपैठिए एफ-15 लड़ाकू विमान को ईरान के दक्षिणी तटों के हवाई क्षेत्र में, होर्मुज़ द्वीप के आसपास ट्रैक किया गया। साथ ही, यह भी बताया गया कि सेना की वायु रक्षा की ज़मीन-से-हवा में मार करने वाली रक्षा प्रणालियों ने उस विमान पर एक मिसाइल दागी।

ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम ने कहा कि 28 फरवरी को इस्लामी क्रांति के नेता आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई, कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और नागरिकों की हत्या के बाद, अमेरिका और इजराइली शासन ने ईरान के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया था।

पूरे ईरान में सैन्य और नागरिक, दोनों ही ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए गए। इससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ और बुनियादी ढांचे को व्यापक क्षति पहुंची है।

इसके जवाब में, ईरानी सशस्त्र बलों ने कार्रवाई करते हुए, अमेरिकी तथा इज़राइली ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोनों की लहरों से निशाना बनाया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download