मोदी ने शासन को परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया: नितिन नवीन

मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 8,931 दिन पूर्ण किए

मोदी ने शासन को परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया: नितिन नवीन

Photo: @BJP4India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के 8,931 दिन होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'एक सतत यात्रा, लोक कल्याण के 8931 दिन! भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8,931 दिनों का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है, जहां प्रत्येक दिन राष्ट्र के नाम समर्पित रहा है।'

Dakshin Bharat at Google News
नितिन नवीन ने कहा, 'गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास एवं सुशासन का एक सशक्त मॉडल स्थापित किया। देश के ऐसे प्रधानमंत्री, जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव रहा, उन्होंने शासन को केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया।'

नितिन नवीन ने कहा, 'प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के संकल्प के साथ देश ने आधारभूत संरचना विस्तार, डिजिटल क्रांति, प्रभावी जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ प्रगति की है।'

नितिन नवीन ने कहा, 'प्रधानमंत्री जन धन योजना से वित्तीय समावेशन, उज्ज्वला योजना से सम्मानजनक जीवन, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्के घर मिले, अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचा।'

नितिन नवीन ने कहा, 'लगातार तीन लोकसभा चुनाव साल 2014, 2019 एवं 2024 में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश उनके प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रमाण है। साथ ही, सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के लंबे कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने सार्वजनिक जीवन में समर्पण, स्थायित्व एवं निरंतरता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।'

नितिन नवीन ने कहा, 'उनके नेतृत्व में भारत का वैश्विक मान बढ़ा है और 'विकसित भारत' एक जनभागीदारी आधारित राष्ट्रीय अभियान के रूप में स्थापित हुआ है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित यह कार्यकाल अनेक उच्च मापदंड स्थापित करता है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download