'भारतीय सेना के जवान निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं: प्रधानमंत्री

राष्ट्र उनके साहस और अटल प्रतिबद्धता को सलाम करता है'

'भारतीय सेना के जवान निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं: प्रधानमंत्री

Photo: @NarendraModi YouTube Channel

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि इसके जवान निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं और अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्र उनके साहस और अटल प्रतिबद्धता को सलाम करता है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'हमारे सैनिक निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक के रूप में खड़े हैं और कई बार अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं। कर्तव्य के प्रति उनकी भावना पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता की भावना को प्रेरित करती है।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'दुर्गम स्थलों से लेकर बर्फीली चोटियों तक हमारी सेना का शौर्य और पराक्रम हर देशवासी को गौरवान्वित करने वाला है। सरहद की सुरक्षा में डटे जवानों का हृदय से अभिनंदन!

अस्माकमिन्द्रः समृतेषु ध्वजेष्वस्माकं या इषवस्ता जयन्तु।
अस्माकं वीरा उत्तरे भवन्त्वस्माँ उ देवा अवता हवेषु॥'

बता दें कि सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है, जो वर्ष 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा द्वारा अपने ब्रिटिश पूर्ववर्ती जनरल सर एफआरआर बुचर की जगह भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभालने की स्मृति में मनाया जाता है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download