कांग्रेस या कहीं भी कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई अटकलें नहीं हैं: डीके शिवकुमार

कहा- ऐसी बातें सिर्फ मीडिया में चल रही हैं

कांग्रेस या कहीं भी कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई अटकलें नहीं हैं: डीके शिवकुमार

Photo: @DKShivakumar X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मकर संक्रांति के बाद राज्य में नेतृत्व में संभावित बदलाव की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी बातें सिर्फ मीडिया में चल रही हैं, पार्टी या सरकार के अंदर नहीं।

Dakshin Bharat at Google News
दिल्ली में मौजूद शिवकुमार ने कहा कि वे इस ट्रिप के दौरान किसी से नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'खरगे दिल्ली में हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी कल आए थे और मैं उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहता।'

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'ये अटकलें सिर्फ़ मीडिया में हैं। पार्टी के अंदर या सरकार में कहीं भी कोई अटकलें नहीं हैं। मीडिया ही इन सब बातों का अंदाज़ा लगा रहा है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download