बिहार चुनाव: भाजपा 5 विधानसभा सीटों पर आगे

राजद 2, कांग्रेस 1 पर आगे

बिहार चुनाव: भाजपा 5 विधानसभा सीटों पर आगे

Photo: @BJP4India X account

पटना/दक्षिण भारत। बिहार में सत्तारूढ़ राजग की घटक भाजपा पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि विपक्षी राजद दो और कांग्रेस एक सीट पर आगे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों में यह जानकारी दी गई है।

Dakshin Bharat at Google News
शुक्रवार को 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना जारी है।

राजनगर, औराई, बरुराज, साहेबगंज और कुम्हरार में बीजेपी आगे है, जबकि बनियापुर और दानापुर में राजद और बिक्रम में कांग्रेस आगे चल रही है।

राजग ने बनाई शानदार बढ़त 

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ राजग 47 विधानसभा सीटों पर आगे है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन 14 निर्वाचन क्षेत्रों पर आगे है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एस) एक सीट पर आगे चल रहा है।

जुबली हिल्स उपचुनाव: रुझानों में कांग्रेस आगे

जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव अपने बीआरएस प्रतिद्वंद्वी मगंती सुनीता से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।

सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के बाद मतदाताओं द्वारा डाले गए मतों की गिनती शुरू की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती शुरू हुई।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में