फरीदाबाद: कश्मीरी डॉक्टर गिरफ्तार, 360 किग्रा से ज्यादा विस्फोटक और हथियार बरामद

बड़ी साजिश हुई नाकाम

फरीदाबाद: कश्मीरी डॉक्टर गिरफ्तार, 360 किग्रा से ज्यादा विस्फोटक और हथियार बरामद

Photo: PixaBay

फरीदाबाद/दक्षिण भारत। एक कश्मीरी डॉक्टर को यहां गिरफ्तार किया गया है, जिससे लगभग 360 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ है। सामग्री के अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है। साथ ही, उसके किराए के मकान से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान अल फलाह विश्वविद्यालय के शिक्षक मुज़म्मिल शकील के रूप में हुई है।

दिल्ली से लगभग 45 किलोमीटर दूर हरियाणा के धौज में स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय निजी तौर पर संचालित है और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

फरीदाबाद के आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया, जो श्रीनगर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान उसके कमरे से करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक, जिसके अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है, एक कैरम कॉक राइफल, दो स्वचालित पिस्तौल, 84 कारतूस, पांच लीटर रसायन, बैटरी सहित 20 टाइमर और 14 बैग बरामद किए गए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'