अभिनेता विजय सिर्फ सप्ताहांत में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहते हैं: अन्नामलाई

'राजनीति में चौबीसों घंटे ऊर्जा की जरूरत होती है'

अभिनेता विजय सिर्फ सप्ताहांत में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहते हैं: अन्नामलाई

Photo: k.annamalai.ips FB Page

चेन्नई/दक्षिण भारत। भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा है कि अभिनेता-राजनेता विजय अपनी पार्टी टीवीके को द्रमुक का विकल्प नहीं कह सकते, क्योंकि वे सिर्फ सप्ताहांत में राजनीतिक रूप से सक्रिय होते हैं। उन्होंने दावा किया कि राजनीति में चौबीसों घंटे ऊर्जा की जरूरत होती है।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि भाजपा, जिसके नेता और कार्यकर्ता पूरे वर्ष सक्रिय रूप से मैदान पर मौजूद रहते हैं, अकेले ही द्रमुक का विकल्प प्रदान करेगी।

अन्नामलाई ने संवाददाताओं से कहा, 'यहां तक ​​कि अन्नाद्रमुक के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी भी राज्यभर में सक्रिय रूप से घूम रहे हैं और विभिन्न जिलों में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। विजय सिर्फ सप्ताहांत में सक्रिय होते हैं। राजनीति को गंभीरता से लेना चाहिए और दैनिक आधार पर इसमें शामिल होना चाहिए।'

उन्होंने सलाह दी कि यदि तमिलगा वेत्री कझगम एक वैकल्पिक ताकत बनना चाहती है तो उसे राजनीति को गंभीरता से लेना चाहिए और 24 घंटे काम करके अपने इरादे जाहिर करने चाहिएं।

अन्नामलाई ने संवाददाताओं से कहा, 'विजय शनिवार और रविवार को लोगों से मिलते हैं।' उन्होंने कहा कि लोग राजग को द्रमुक का विकल्प मानते हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download