वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा में भारत के योगदान पर गर्व करते हैं: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, 'प्रत्येक प्रजाति महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है'
By News Desk
On
Photo: BJP X account
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। विश्व वन्यजीव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पृथ्वी की अद्भुत जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई।
20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 68वें सत्र में विश्व के वन्य जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा उनके सम्मान में 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।मोदी ने कहा, 'आज विश्व वन्यजीव दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की अद्भुत जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'प्रत्येक प्रजाति महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आइए, आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके भविष्य को सुरक्षित रखें! हम वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा में भारत के योगदान पर भी गर्व करते हैं।'
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 11:54:00
Photo: @Khamenei_fa X account


