रिपोर्ट: नया आयकर विधेयक 622 पृष्ठों वाला होगा!

गुरुवार को संसद में पेश होने की संभावना

रिपोर्ट: नया आयकर विधेयक 622 पृष्ठों वाला होगा!

यह विधेयक छह दशक पुराने आयकर अधिनियम 1961 का स्थान लेगा

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। 536 धाराओं और 23 अध्यायों वाला एक संक्षिप्त और सरल आयकर विधेयक 2025 गुरुवार को लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है। यह विधेयक 622 पृष्ठों का होगा।

Dakshin Bharat at Google News
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिनियमित होने के बाद यह विधेयक छह दशक पुराने आयकर अधिनियम 1961 का स्थान लेगा, जो समय के साथ संशोधनों के कारण अधिक जटिल और भारी हो गया था।

प्रस्तावित कानून आयकर अधिनियम, 1961 में उल्लिखित 'पिछले वर्ष' शब्द के स्थान पर 'कर वर्ष' शब्द का प्रयोग करेगा। साथ ही, कर निर्धारण वर्ष की अवधारणा को भी समाप्त कर दिया गया है।

वर्तमान में, पिछले वर्ष (मान लीजिए 2023-24) में अर्जित आय के लिए, कर निर्धारण वर्ष (मान लीजिए 2024-25) में भुगतान किया जाता है। इस पिछले वर्ष और कर निर्धारण वर्ष की अवधारणा को हटा दिया गया है और सरलीकृत विधेयक के तहत केवल कर वर्ष लाया गया है।

आयकर विधेयक, 2025 में 536 धाराएं शामिल हैं, जो वर्तमान आयकर अधिनियम, 1961 की 298 धाराओं से अधिक हैं। मौजूदा कानून में 14 अनुसूचियां हैं, जो नए कानून में बढ़कर 16 हो जाएंगी।

हालांकि, अध्यायों की संख्या 23 पर बरकरार रखी गई है। पृष्ठों की संख्या को काफी हद तक घटाकर 622 कर दिया गया है, जो वर्तमान विशाल अधिनियम का लगभग आधा है, जिसमें पिछले छह दशकों में किए गए संशोधन भी शामिल हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए