आईटीआई लि. के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम एल1 के रूप में उभरा

कुल ऑर्डर मूल्य 3022 करोड़ रुपए है

आईटीआई लि. के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम एल1 के रूप में उभरा

भारतनेट परियोजना का मकसद ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना है

बेंगलूरु/नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रमुख दूरसंचार विनिर्माण कंपनी आईटीआई लिमिटेड अपने कंसोर्टियम साझेदार के साथ हिमाचल प्रदेश में पैकेज संख्या 8 के लिए भारतनेट चरण-3 परियोजना में एल1 के रूप में उभरी है। वहीं, पश्चिम बंगाल और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पैकेज संख्या 9 है। इनका कुल ऑर्डर मूल्य 3022 करोड़ रुपए है।

Dakshin Bharat at Google News
बताया गया कि आईटीआई लि. के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को देशभर में फैले कुल 16 पैकेजों में से 11 पैकेजों के लिए अब तक निविदा खोली गई थी, जिनमें से इन दो पैकेजों में सफलता मिली है।

बीएसएनएल ने 16 पैकेजों/सर्किलों में भारतनेट के मिडिल माइल नेटवर्क के डिजाइन, आपूर्ति, निर्माण, स्थापना, अपग्रेडेशन, संचालन और रखरखाव के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। भारतनेट चरण-3 परियोजना की परिकल्पना डिजाइन, निर्माण, संचालन और रखरखाव मॉडल पर भारतनेट के मिडिल माइल नेटवर्क के विकास के लिए की गई है।

इस अवसर पर आईटीआई लि. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजेश राय ने कहा, 'हमें हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भारतनेट चरण-3 परियोजना के लिए एल1 के रूप में उभरने पर खुशी है। भारतनेट राष्ट्र निर्माण परियोजना है। इसके कार्यान्वयन का हिस्सा बनकर मुझे अत्यधिक संतुष्टि हो रही है।'

उन्होंने कहा, 'भारतनेट परियोजना का मकसद ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना है, जिससे रोजगार, अवसरों और विकास का सृजन होगा। हाई-स्पीड इंटरनेट ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बड़ा वरदान साबित होगा। आईटीआई लि. भारत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को निर्बाध रूप से जोड़ने की भारत सरकार की पहल में सहयोग करने पर केंद्रित है।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों? गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
आयुर्वेद विशेषज्ञ मानते हैं कि गोमूत्र में कई रोगनिवारक गुण होते हैं
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान
आईआरजीसी का दावा- कुवैत में सैन्य बेस पर हमले में कम से कम 100 अमेरिकी सैनिक घायल
ईरान ने अमेरिका-इज़राइल के हमलों में मारे गए सैन्य कमांडरों को अंतिम विदाई दी
एकजुट होकर चुनौती का सामना करें
स्टालिन ने पश्चिम एशिया में फंसे तमिलों की सुरक्षित निकासी और रसोई गैस की कमी को लेकर मोदी को पत्र लिखा
अमेरिकी और इज़राइली ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 4' की सबसे तीव्र लहर शुरू