दक्षिण पश्चिम रेलवे ने जुलाई में अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की

जुलाई 2024 में यात्री राजस्व 286.28 करोड़ रुपए तक पहुंच गया

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने जुलाई में अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की

यात्रियों की संख्या 13 मिलियन से बढ़कर 13.25 मिलियन हो गई

हुब्बली/दक्षिण भारत। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने जुलाई 2024 में आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में विभिन्न खंडों में पर्याप्त वृद्धि को दर्शाती है।

Dakshin Bharat at Google News
जुलाई 2024 में यात्री राजस्व 286.28 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो जुलाई 2023 में 266.27 करोड़ रुपए से 20.01 करोड़ रुपए की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। 7.51 प्रतिशत की यह वृद्धि यात्री सेवा क्षेत्र के फलते-फूलते स्वरूप को व्यक्त करती है।

इसके अलावा, अन्य कोचिंग राजस्व पिछले वर्ष के 23.67 करोड़ रुपए से बढ़कर 25.01 करोड़ रुपए हो गया, जिससे 1.34 करोड़ रुपए का अतिरिक्त योगदान हुआ तथा 5.66 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित हुई। पार्सल सेवा खंड में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जहां राजस्व 10.6 प्रतिशत बढ़कर 12.83 करोड़ रुपए से 14.19 करोड़ रुपए हो गया।

यात्रियों की संख्या 13 मिलियन से बढ़कर 13.25 मिलियन हो गई, जो 1.92 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसके अलावा, कुशल टिकट जांच प्रयासों के परिणामस्वरूप 0.42 लाख मामलों का पता चला, जिससे 2.37 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय हुई।

जुलाई 2024 के लिए माल ढुलाई राजस्व 329.68 करोड़ रुपए था, जिसने दपरे की समग्र आय में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। महाप्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय