मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री
कनकवर्धन सिंह देव और प्रवति परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा
By News Desk
On
Photo: @mohanmajhi_BJP X account
भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। भाजपा विधायक मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, कनकवर्धन सिंह देव और प्रवति परिदा उपमुख्यमंत्री होंगे।
माझी को मंगलवार को हुई बैठक में ओडिशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।इससे पहले, यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक के बाद नामों की घोषणा की।
बता दें कि ओडिशा में भाजपा पहली बार अपने बूते पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है। उसने राज्य में लोकसभा चुनावों में भी शानदार जीत दर्ज की है।
ओडिशा में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए भाजपा ने राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को बतौर पर्यवेक्षक यहां भेजा था। उन्होंने भाजपा विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें उक्त नामों पर सहमति बनी।
नामों की घोषणा होने के बाद मोहन चरण माझी ने राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात की। उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
About The Author
Related Posts
Latest News
07 Dec 2025 17:01:18
Photo: @Goa_Police X account


