लोकसभा चुनाव: नकदी, मादक पदार्थ, मुफ्त चीजें ... कर्नाटक में अब तक इतनी कीमत की चीजें जब्त

स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चित्रदुर्ग संसदीय क्षेत्र के हिरियुर में 1.44 करोड़ रुपए नकद जब्त किए

लोकसभा चुनाव: नकदी, मादक पदार्थ, मुफ्त चीजें ... कर्नाटक में अब तक इतनी कीमत की चीजें जब्त

आचार संहिता लागू होने के बाद से, उड़नदस्तों, निगरानी टीमों और पुलिस अधिकारियों ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दौरान पिछले 24 घंटों में 1.88 करोड़ रुपए नकद और 87.19 लाख रुपए की शराब जब्त की गई है।

Dakshin Bharat at Google News
कर्नाटक में 28 सीटों पर आम चुनाव दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को होंगे।

चुनाव आयोग ने कहा कि स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चित्रदुर्ग संसदीय क्षेत्र के हिरियुर में 1.44 करोड़ रुपए नकद जब्त किए और बाकी अन्य स्थानों से जब्त किए।

चल्लाकेरे में उसी निर्वाचन क्षेत्र में, आबकारी विभाग ने 14,688 लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आचार संहिता लागू होने के बाद से, उड़नदस्तों, निगरानी टीमों और पुलिस अधिकारियों ने 17.66 करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं।

इसके अलावा 18.85 लाख रुपए की मुफ्त वस्तुएं, 24.25 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की 7.69 लाख लीटर शराब, 75 लाख रुपए से अधिक कीमत का 87.04 किलोग्राम नशीला पदार्थ, 1.27 करोड़ रुपए का सोना, 21.47 लाख रुपए की चांदी और नौ लाख रुपये के हीरे जब्त किए गए हैं।

सोलह मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद से चुनाव के मद्देनजर विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई कुल जब्ती 46.45 करोड़ रुपए है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
Photo: @SuvenduWB X account
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट