राजग का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना: मोदी

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पालनाडु में जनसभा को संबोधित किया

राजग का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है

पलनाडु/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पालनाडु में विशाल सार्वजनिक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने '4 जून को विकसित भारत के लिए और विकसित आंध्र प्रदेश के लिए 400 पार' का नारा भी लगाया।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा राजग क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है। इस चुनाव में हमारे सहयोगी लगातार बढ़ रहे हैं। राजग की ताकत बढ़ रही है। चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण लंबे समय से आपके अधिकारों और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राजग का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सेवा करती है। हमारी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आंध्र प्रदेश में, राजग सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत लगभग 10 लाख घर दिए हैं। यहां पालनाडु में गरीबों के लिए करीब 5,000 पक्के घर बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत आंध्र प्रदेश में करीब एक करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है, जिसका एक ही एजेंडा है- गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना। आज कांग्रेस को भले ही मजबूरी में इंडि गठबंध्धन बनाना पड़ा हो, लेकिन इनकी सोच वही है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा आंध्र प्रदेश के गौरव का अपमान किया है। हमारी सरकार ने हमेशा आंध्र प्रदेश के गौरव का सम्मान किया है। राजग सरकार ने तेलुगु भूमि के पुत्र पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया। कांग्रेस ने उनका अपमान किया था। पार्टी लाइन से ऊपर उठकर राजग और भाजपा हमेशा देश के लिए समर्पित नेताओं का सम्मान करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोग दो संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने फैसला किया है कि वे केंद्र में राजग सरकार को वापस लाएंगे। आंध्र प्रदेश के लोग राज्य सरकार द्वारा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोग राज्य सरकार से नाराज हैं और उसे हटाना चाहते हैं। यहां प्रदेश के मंत्री भ्रष्टाचार में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कभी मत सोचिए कि जगन की पार्टी और कांग्रेस दो अलग-अलग पार्टियां हैं। ये दोनों एक ही हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download