हरियाणा में भाजपा-जेजेपी गठबंधन में दरार!
साल 2019 में भाजपा ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी
By News Desk
On
फोटो: संबंधित पार्टियों के फेसबुक पेजों से
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ संबंध टूटने के कयासों के बीच भाजपा नेतृत्व हरियाणा सरकार में कुछ बड़े बदलाव कर सकता है।
पीटीआई ने बताया कि सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सहित केंद्रीय भाजपा नेता बदलावों की निगरानी के लिए राज्य में हैं।उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, अभी बदलाव की प्रकृति स्पष्ट नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता चुप्पी साधे हुए हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सीट-बंटवारे के समझौते पर पहुंचने में विफलता के बाद भाजपा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के बीच संबंधों में खटपट की चर्चा है।
साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।
About The Author
Related Posts
Latest News
14 Jan 2026 14:43:22
Photo: laluprasadrjd FB Page


