कोलकाता में रैली के साथ लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेगी तृणमूल कांग्रेस

'जन गर्जन सभा' नामक इस भव्य कार्यक्रम में एक क्रॉस रैंप सहित तीन मंच होंगे

कोलकाता में रैली के साथ लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेगी तृणमूल कांग्रेस

Photo: All India Trinamool Congress FB page

कोलकाता/दक्षिण भारत। तृणमूल कांग्रेस रविवार को कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रिगेड परेड मैदान में बड़ी रैली के साथ अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Dakshin Bharat at Google News
'जन गर्जन सभा' नामक इस भव्य कार्यक्रम में एक क्रॉस रैंप सहित तीन मंच होंगे, जिसमें ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी मुख्य वक्ता के रूप में मंच पर होंगे।

रैली का मुख्य विषय केंद्र सरकार द्वारा राज्य के वित्तीय बकाए को कथित तौर पर रोके जाने से संबंधित है। यह एक विवादास्पद मुद्दा है, जो पिछले दो वर्षों से राज्य की राजनीति पर हावी है।

सुबह समर्थकों और कई ब्लॉक-स्तरीय नेताओं को ममता बनर्जी को सुनने के लिए विभिन्न जिलों से आते देखा गया।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हम लंबे समय के बाद ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली का आयोजन कर रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक घटना होने जा रही है। हमारी पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी एक संदेश देंगी, जिसे हम पश्चिम बंगाल के कोने-कोने तक ले जाएंगे और राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार सुनिश्चित करेंगे।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'