मप्र: कांग्रेस को बड़ा झटका, सुरेश पचौरी समेत ये नेता भाजपा में शामिल

ये नेता सुबह पार्टी के राज्य मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए

मप्र: कांग्रेस को बड़ा झटका, सुरेश पचौरी समेत ये नेता भाजपा में शामिल

इस दौरान पूर्व विधायक संजय शुक्ला, अर्जुन पालिया, विशाल पटेल भी भाजपा में शामिल हो गए

भोपाल/दक्षिण भारत। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और पार्टी के पूर्व विधायकों सहित कई अन्य लोग शनिवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। इसे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
ये नेता सुबह पार्टी के राज्य मुख्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व विधायक संजय शुक्ला, अर्जुन पालिया, विशाल पटेल भी भाजपा में शामिल हो गए।

सुरेश  पचौरी, गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। वे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री (रक्षा उत्पादन और आपूर्ति) रहे हैं। वे कांग्रेस से चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं।

वे कांग्रेस में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। इसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का पद भी शामिल है। इसके अलावा, वे  युवा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि वह पहले जातिविहीन और वर्गविहीन समाज की बात करती थी, लेकिन अब देश को जाति के आधार पर बांट रही है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download