मुरादाबाद में न्याय यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका वाड्रा?
कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को आगरा में यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है
By News Desk
On
Photo: @priyankagandhivadra FB page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद में राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए तैयार हैं और सप्ताहांत में उत्तर प्रदेश के शेष चरण में इसका हिस्सा बनेंगी। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जब यात्रा उत्तर प्रदेश में चंदौली में प्रवेश करेगी तो उन्हें इसमें भाग लेना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य और बाद में अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकीं।सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस महासचिव शनिवार को मुरादाबाद से यात्रा फिर से शुरू होने पर इसमें शामिल होंगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा के दौरान उसके साथ रहेंगी।
सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को आगरा में यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
यात्रा 24 फरवरी की सुबह मुरादाबाद से फिर से शुरू होगी और उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस और आगरा जिलों को कवर करेगी।
About The Author
Related Posts
Latest News
07 Dec 2025 17:01:18
Photo: @Goa_Police X account


