कतर ने जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा किया
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस फैसले का स्वागत करता है
By News Desk
On

Photo: qatar embassy 'X' account
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कतर की जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों के बारे में बड़ी खबर आई है। उन्हें कतरी अधिकारियों ने रिहा कर दिया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस फैसले का स्वागत करता है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है।
#WATCH दिल्ली: कतर से लौटे पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों में से एक ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप के बिना हमारे लिए यहां खड़ा रहना संभव नहीं था, यह भारत सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण हुआ।" pic.twitter.com/ZQeSEUJ1Gq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
बयान में कहा गया, ‘उनमें से आठ में से सात लोग भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को सक्षम करने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।’
About The Author
Related Posts
Latest News

17 Jul 2025 17:51:23
चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर...