हल्द्वानी हिंसाः दंगाइयों पर सख्ती के लिए उत्तराखंड सरकार ने उठाया यह कदम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों को रोकने के लिए क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित हैं

हल्द्वानी हिंसाः दंगाइयों पर सख्ती के लिए उत्तराखंड सरकार ने उठाया यह कदम

Photo: @pushkarsinghdhami.uk FB page

हल्दवानी/दक्षिण भारत। उत्तराखंड सरकार ने हलद्वानी में तैनाती के लिए और अधिक केंद्रीय बलों की मांग की है, जहां 8 फरवरी को एक अवैध मदरसे को ढहाने के बाद हिंसा भड़क उठी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि भीड़ हिंसा के केंद्र बनभूलपुरा इलाके में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की चार कंपनियां मांगी गई हैं, जिनमें प्रत्येक में लगभग 100 जवान हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से केंद्र को अधियाचन भेजा गया था।

बनभूपुरा इलाके में कर्फ्यू अभी भी लागू है, लेकिन शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। शहर में लगभग 1,100 सुरक्षाकर्मी पहले से ही तैनात हैं। 

बनभूलपुरा में दुकानें बंद हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों को रोकने के लिए क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की हिंसा में छह दंगाइयों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हो गए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download