केरल: कन्वेंशन सेंटर में धमाके में 36 लोग घायल, एक की मौत

घटना में दिवंगत महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है

केरल: कन्वेंशन सेंटर में धमाके में 36 लोग घायल, एक की मौत

आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है

कोच्चि/भाषा। कोच्चि के कलामासेरी में ईसाई समुदाय के कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए धमाके में एक महिला की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए।

Dakshin Bharat at Google News
एर्नाकुलम के जिलाधिकारी ने एनएसके उमेश ने बताया कि दस घायलों को कलामासेरी मेडिकल कॉलेज की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से दो लोग 50 फीसदी से अधिक झुलस गए थे, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है और शेष 18 अन्य अस्पतालों में निगरानी में हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि घटना में दिवंगत महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download