केरल: कन्वेंशन सेंटर में धमाके में 36 लोग घायल, एक की मौत
घटना में दिवंगत महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है
By News Desk
On
आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है
कोच्चि/भाषा। कोच्चि के कलामासेरी में ईसाई समुदाय के कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए धमाके में एक महिला की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए।
एर्नाकुलम के जिलाधिकारी ने एनएसके उमेश ने बताया कि दस घायलों को कलामासेरी मेडिकल कॉलेज की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से दो लोग 50 फीसदी से अधिक झुलस गए थे, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है और शेष 18 अन्य अस्पतालों में निगरानी में हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि घटना में दिवंगत महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Aug 2026 17:21:53
Photo: @BJP4India X account


