भाजपा-जद (एस) के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए होगा तालमेल: येडियुरप्पा

चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी देवेगौड़ा की पार्टी!

भाजपा-जद (एस) के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए होगा तालमेल: येडियुरप्पा

येडियुरप्पा ने कहा- साथ मिलकर हमें 25-26 लोकसभा सीटें जीतने में मदद मिलेगी

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जद (एस) के साथ तालमेल करेगी।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य येडियुरप्पा ने कहा कि चुनावी तालमेल के तहत जद (एस) कर्नाटक में 28 सीटों में से चार पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा, भाजपा और जद (एस) के बीच तालमेल होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जद (एस) को चार लोकसभा सीटें देने के लिए राजी हो गए हैं।

संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, इसने हमें काफी ताकत दी है और इससे साथ मिलकर हमें 25-26 लोकसभा सीटें जीतने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि हाल में जद (एस) प्रमुख देवेगौड़ा ने कहा था कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

अगर पिछले लोकसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा ने कर्नाटक में 25 सीटें जीती थीं। इसके अलावा, एक सीट भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थी। कांग्रेस और जद (एस) का प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा था। उन्हें एक-एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download