जम्मू-कश्मीर के पंजतरणी, शेषनाग आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा 3 दिन बाद फिर शुरू हुई

जो श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं, उन्हें बालटाल आधार शिविर लौटने की अनुमति दे दी गई है

जम्मू-कश्मीर के पंजतरणी, शेषनाग आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा 3 दिन बाद फिर शुरू हुई

बारिश के कारण फंसे 700 से अधिक अमरनाथ यात्रियों को सेना ने अनंतनाग जिले के काजीगुंड स्थित अपने शिविर में शरण दी है

श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण तीन दिन तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा रविवार को पंजतरणी और शेषनाग आधार शिविरों से फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि अमरनाथ गुफा के आसपास आसमान साफ दिखने के बाद अधिकारियों ने गुफा मंदिर के द्वार खोल दिए और वहां फंसे श्रद्धालुओं को दक्षिण कश्मीर के हिमालय में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने की अनुमति दे दी।

पंजतरणी आधार शिविर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर बताया, जो श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं, उन्हें बालटाल आधार शिविर लौटने की अनुमति दे दी गई है।

घाटी में भारी बारिश के कारण फंसे 700 से अधिक अमरनाथ यात्रियों को सेना ने अनंतनाग जिले के काजीगुंड स्थित अपने शिविर में शरण दी है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'