पाकिस्तान के जेलों में बंद 203 भारतीय कैदियों के लिए आई बड़ी ख़बर

बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह घोषणा की है

पाकिस्तान के जेलों में बंद 203 भारतीय कैदियों के लिए आई बड़ी ख़बर

पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से प्रतिद्वंद्वी मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं

इस्लामाबाद/भाषा। पाकिस्तान शुक्रवार को 200 भारतीय मछुआरों और तीन अन्य कैदियों को रिहा करेगा। उसके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह घोषणा की है।

Dakshin Bharat at Google News
पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद कराची की जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को पिछले महीने रिहा कर दिया था।

इन कैदियों को वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया गया था।

बिलावल ने एक ट्वीट में कहा, आज पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और 3 अन्य कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई, 2023 को वापस भेजा गया था।

उन्होंने कहा, यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है। करुणा को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।

पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से प्रतिद्वंद्वी मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं। दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा कई जगहों पर बहुत स्पष्ट रूप से चिह्नित नहीं है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download