सरहद पर बाड़ पार कर घुसपैठ की कोशिश करता पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

यह घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास देर रात करीब 2.50 बजे हुई थी

सरहद पर बाड़ पार कर घुसपैठ की कोशिश करता पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया

सांबा/जम्मू/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार देर रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

Dakshin Bharat at Google News
बताया गया कि यह घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास देर रात करीब 2.50 बजे हुई थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, जवानों ने सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी थी।

उन्होंने कहा कि बल ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह सीमा पर बाड़ की ओर बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों को गोलियां चलानी पड़ीं। इस कार्रवाई में वह ढेर हो गया। 

इसके बाद बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि जम्मू संभाग में पिछले दो दिन में सीमा पर इस तरह की यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले, बुधवार को पुंछ जिले में सेना ने एलओसी पर तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश विफल कर दी थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सिद्दरामय्या ने एचडी कुमारस्वामी को 'मनुवादी' कहा सिद्दरामय्या ने एचडी कुमारस्वामी को 'मनुवादी' कहा
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए, भाजपा के साथ...
नफरत फैलाने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: ममता बनर्जी
नई अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- 'क्या से क्या हो गया...'
एसपीआर सिटी: ओकट्री कैपिटल ने मार्केट ऑफ़ इंडिया में 750 करोड़ रु. का निवेश किया
यह बोझ भारत क्यों उठाए?
भारत तटस्थ नहीं, बल्कि शांति के पक्ष में है: प्रधानमंत्री मोदी
उप्र में कितना एसआईआर हुआ? इसका आंकड़ा प्रकाशित किया जाए: अखिलेश यादव