कर्नाटकः विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री ने छोड़ी भाजपा

ऐसी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं

कर्नाटकः विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री ने छोड़ी भाजपा

उन्होंने कहा कि वे बृहस्पतिवार शाम को एक ‘मजबूत निर्णय’ लेंगे और शुक्रवार से काम करना शुरू कर देंगे

बेलगावी/भाषा। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। वे 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट की अपेक्षा कर रहे थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा ने बेलगावी जिले के अथानी से मौजूदा विधायक महेश कुमाथल्ली को टिकट दिया है।

सावदी अथानी से तीन बार विधायक रहे हैं, लेकिन साल 2018 के चुनाव में वे कुमाथल्ली से हार गए थे। कुमाथल्ली उस समय कांग्रेस में थे।

सावदी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैंने निश्चित तौर पर फैसला किया है। मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि वे बृहस्पतिवार शाम को एक ‘मजबूत निर्णय’ लेंगे और शुक्रवार से काम करना शुरू कर देंगे।

ऐसी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

कुमाथल्ली दल बदलने वाले कांग्रेस के उन नेताओं में थे, जिन्होंने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की तत्कालीन सरकार को गिराने और 2019 में बीएस येडियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने में मदद की थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय