खुद पर हुए हमलावर तो करनी पड़ी कार्रवाई, पाक में 12 आतंकवादी मारे गए

मंगलवार देर रात मुठभेड़ हुई

खुद पर हुए हमलावर तो करनी पड़ी कार्रवाई, पाक में 12 आतंकवादी मारे गए

ऑपरेशन के दौरान हथियार, गोला-बारूद और अफगान मुद्रा भी बरामद की गई

रावलपिंडी/दक्षिण भारत। पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों के हमले जारी हैं, जिन्हें पूर्व में वहां की सरकार, सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियां पालती-पोसती रही हैं। जब आतंकवादी उन्हें ही आंखें दिखाने लगे तो सुरक्षा बलों को कार्रवाई करनी पड़ रही है।

Dakshin Bharat at Google News
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाक सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत इलाके में एक खुफिया-आधारित अभियान के दौरान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 12 आतंकवादियों को मार गिराया।

आईएसपीआर द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकवादी मारे गए।

बताया गया कि आतंकवादियों की गतिविधियों पर पिछले एक सप्ताह से नजर रखी जा रही थी। इसके बाद भागने के लिए एक वाहन मुहैया कराकर आतंकवादियों को फुसलाया गया और उन्हें मार दिया गया। 

ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और अफगान मुद्रा भी बरामद की गई। 

पाक में पिछले कुछ महीनों में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। आतंकवादी समूह मुल्कभर में बेखौफ होकर हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

चूंकि नवंबर में टीटीपी के साथ वार्ता टूट गई थी, जिसके बाद आतंकवादी समूह ने अपने हमलों को तेज कर दिया। विशेष रूप से केपी और अफगानिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों में पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है।

हाल में, पेशावर की पुलिस लाइंस में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले के दौरान 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में