बुमराह ने कहा- चोट से उबरने के बाद करूंगा मजबूत वापसी
On
बुमराह ने कहा- चोट से उबरने के बाद करूंगा मजबूत वापसी
नई दिल्ली/भाषा। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को कहा कि वे कमर के निचले हिस्से की चोट से उबरने के बाद मजबूत वापसी करेंगे जिसके कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट शृंखला से बाहर होना पड़ा।
पच्चीस साल के इस खिलाड़ी को चोट के कारण दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही शृंखला से बाहर बैठना पड़ा।बुमराह ने ट्वीट किया, चोटें खेल का हिस्सा हैं। मैं इस झटके से चोट के बाद मजबूत वापसी का लक्ष्य बनाए हूं। तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में बुमराह की जगह उमेश यादव को शामिल किया गया है। बुमराह के अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टेस्ट में भी नहीं खेलने की संभावना है।
बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टी20 शृंखला में भी आराम दिया गया था जो 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुई।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
14 Jan 2026 14:43:22
Photo: laluprasadrjd FB Page


